सहरसा: इस वक्त की बड़ीखबर सहरसा से है जहां सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडूमर मुर्लाडीह गांव के पास दवा दुकान में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगी. इस वजह से मेडिकल दुकान के अंदर रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिस कारण गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया और लोग जान बचाकर भागने लगे. इस पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना के संबंध में कनरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दवा दुकान में आग लगी थी. जिस वजह से दवा दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिससे दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. फिलहाल इस अगलगी की घटना में हुए क्षति का आकलन किया जा रहा है.

सहरसा से मो0 शौकत अली की रिपोर्ट--