Hindi News / भागलपुर में 5 बच्चियों के लापता होने से हड़कंप, मानव तस्करी की आशंका...

BIG NEWS : भागलपुर में 5 बच्चियों के लापता होने से हड़कंप, मानव तस्करी की आशंका से सहमे लोग, पुलिस जांच तेज

Edited By:  |
big news big news

पटना: बिहार के भागलपुर जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है,जहां पांच मासूम बच्चियां अचानक लापता हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला नाथनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है,जहां से सभी बच्चियां रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई हैं. परिजनों ने मानव तस्करी की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार,लापता बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है. परिवार वालों का कहना है कि बच्चियां घर के आसपास खेल रही थीं,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक,एक बच्ची की सहेली ने बताया कि कुछ लोगों ने बच्चियों को पैसों और सामान का लालच दिया था. इसी खुलासे के बाद मानव तस्करी की आशंका और गहरा गई है. घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बच्चियों की जल्द बरामदगी की मांग की है. इस घटना ने एक बार फिर बिहार में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

संजय कुमार की रिपोर्ट--