Hindi News / चाईबासा में एक बार फिर 15 किलोग्राम का IED बम बरामद, बम को...

BIG BREAKING : चाईबासा में एक बार फिर 15 किलोग्राम का IED बम बरामद, बम को किया गया डिफ्यूज

Edited By:  |
big breaking big breaking

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां सुरक्षा बलों को नक्सली के खिलाफ सर्च अभियान में शनिवार को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 10 किलो का 1 और 5 किलो का 1 यानि कुल 15 किलो का आईईडी बम बरामद किया गया है. सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता ने बम को सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया है.

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 , 203 , 205 , झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 , 197 , 157 , 174 , 193 , 134 , 26 ,11 की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में दिनांक 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया. अभियान के दौरान आज 31 अगस्त को टोन्टो थानान्तर्गत चिड़ियाबेड़ा और सरजोमबुरू के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 2 आईईडी , 15 किलो का बम बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट