DESK : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ दी है। उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगायी जा रही है। अशोक चव्हाण के इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं अशोक चव्हाण के बीजेपी में जाने की भी अटकलें तेज हो गई है।


पूर्व CM अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, सियासी खलबली तेज

जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पार्टी से नाखुश चल रहे थे और उन्होंने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार सुबह जब अशोक चव्हाण विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलने पहुंचे तो कई लोगों की भौंहें तन गईं। खबर है कि अशोक चव्हाण अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ही राहुल नार्वेकर से मुलाकात करने पहुंचे थे।


बता दें कि अशोक चव्हाण जैसे वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले हफ्ते ही कांग्रेस के बाबा सिद्दीकी की अजित पवार के ग्रुप में एंट्री हुई थी। मिलिंद देवड़ा शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। उसके बाद अगर अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होते हैं तो कांग्रेस पार्टी की हालत और भी खराब हो जाएगी। अपडेट जारी