क्यों आई...मायके से इतने दिन बाद : पति-पत्नी में हाई-वोल्टेज ड्रामा, चरित्र संदेह के शक में बड़ी वारदात

Edited By:  |
begusarai me pati ne patni ko utara maut ke ghat, mahila ki charitra par tha shak begusarai me pati ne patni ko utara maut ke ghat, mahila ki charitra par tha shak

बेगूसराय : पति पत्नी और वो के चक्कर में कई लोगों की जिंदगी नरक से भी बदतर बन जाती है। पति-पत्नी जैसे पवित्र रिश्ते में एक दूसरे के चरित्र पर शक के कारण ही कई हंसता खेलता परिवार बर्बाद हो गया। ताजा मामला सामने आया है बिहार के बेगूसराय से जहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर ही उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।


मामला बेगूसराय के जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां चरित्र संदेह में एक अधेड़ ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला अपने बीमार पिता को देखने के लिए कुछ दिनों पहले अपने मायके गई थी। वहां पिता की हालत नाजुक देख कर वो उनकी सेवा में कुछ दिन मायके में ही रुक गई। वहां तीन दिन बिता शनिवार को ससुराल लौटी थी। पति ने मायके से देर से लौटने का कारण पूछा। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई।


देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद आक्रोशित पति ने पिस्टल निकाल कर महिला के सिर में ही गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी मिल रही है कि महिला के 3 बच्चे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि आरोपी की तलाश में जुट गई। जानकारी मिल रही है कि आरोपित पति का उपचार भागलपुर स्थित मेंटल हास्पिटल में चल रहा है। वह दियारे में रहकर खेती करता था और कभी-कभी ही घर आता था।

वहीं बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी विनय कुमार राय व थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने मौके पर जांच पड़ताल की है। कहा जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के बालिग बच्चों ने घटना के पहले मां-पिता के बीच झगड़े की बात बताई है।


Copy