लातेहार : बकरीद त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लातेहार पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने आवश्यक बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये. बैठक में एसपी कुमार गौरव,एसडीएम अजय कुमार रजक समेत सभी एसडीपीओ व सभी थानाध्यक्ष के साथ शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे.
एसपी कुमार गौरव ने बताया कि बैठक के दौरान प्रमुखता से निर्देशित कई जिले में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने को लेकर निर्देश दिया गया है. इसके अलावा उपद्रवियों पर पुलिस की नजर रहेगी. उन्होंने मीडिया समेत शांति समिति सदस्यों से आग्रह किया कि क्षेत्र में वैसे शरारती तत्वों जो सक्रिय हैं. उनकी सूचना पुलिस के साथ साझा करें. ताकि पुलिस अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित कर शांति व्यवस्था कायम रखे.
