बोधगया : बिहार की लोक आस्था और संस्कृति का महापर्व छठ पूजा उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया. बोधगया में इस महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला. खास बात यह रही कि छठ पूजा की आस्था में विदेशी मेहमानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बिहार की इस अनूठी परंपरा को करीब से महसूस किया.
बोधगया से सामने आई तस्वीरें बेहद खास हैं. अमेरिका से आए विदेशी पर्यटक छठ घाट पर छठव्रतियों के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करते नजर आए. इतना ही नहीं, विदेशी मेहमानों ने केवल पूजा में ही भाग नहीं लिया, बल्कि ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर झूमते और खुद ढोल बजाते भी दिखाई दिए.
विदेशी पर्यटकों का यह उत्साह बताता है कि छठ महापर्व की आस्था और बिहार की लोक संस्कृति अब देश की सीमाओं से निकलकर दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.
बोधगया में विदेशी मेहमानों की भागीदारी ने छठ पूजा को सांस्कृतिक एकता और आपसी सद्भाव की एक खूबसूरत तस्वीर में बदल दिया.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--
