जमशेदपुर: डीसी विजया जाधव के नेतृत्व में आज शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. होर्डिंग और बोर्ड के साथ अवैध दुकान को जिला प्रशासन ने बुलडोजर के सहारे हटाया.

जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के पदाधिकारी ने पहले ही लोगों को इस संबंध में नोटिस दे दिया था. अवैध दुकान और मकान के साथ होर्डिंग एवं बैनर और पोस्टर वाले इलाके को खाली करने का आदेश दिया गया था. समय खत्म होने के बाद भी किसी ने कोई तत्परता नहीं दिखाई. तब जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण होर्डिंग,बैनर और पोस्टर के साथ प्रचार सामग्री को ध्वस्त कर दिया.

वैसे इस अभियान का नेतृत्व खुद उपायुक्त विजया जाधव ने की. वहीं जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के विशेष पदाधिकारी भी मौजूद रहे.