PATNA : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट की घोषणा कर दी गई है। 9 दिसंबर 2024 से फिजिकल टेस्ट शुरू होगा।

इसके लिए विभाग की साइट से प्रवेश-पत्र डाउनलोड करना होगा। गौरतलब है कि 14 नवंबर को लिखित परिक्षा का परिणाम आया था, जिसमें 1 लाख 6 हजार 955 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आपको बता दें कि 9 दिसंबर 2024 से शुरू होने वाली शारीरिक परीक्षा 10 मार्च 2025 तक चलेगी। ये परीक्षा पटना के गर्दनीबाग हाई स्कूल में आयोजित होगी। सुबह 7 बजे से शारीरिक परीक्षा की शुरुआत होगी। पुरुष और महिला की अलग-अलग तारीख़ में शारीरिक परीक्षा होगी। 1600 पुरुष और 1400 महिलाओं को एक दिन में बुलाया जाएगा। छुट्टी के दिन परीक्षा नहीं होगी।

इसके साथ ही किसी भी तरह के नशा का सेवन और गर्भवती नहीं होने का घोषणा-पत्र समर्पित करना होगा।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट की घोषणा, इस दिन से होगा शुरू