MUZAFFARPUR :उत्तर बिहार के विभिन्न जिले से 300 से अधिक ट्रक लीज पर लेकर गायब करने वाले आरोपी सत्येंद्र सिंह को सदर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पर पेश किया गया है। जिले के सदर थाने में दर्ज 50 से अधिक FIR मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग से गुरुवार को पुलिस कोर्ट में लेकर पहुंची है, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फिर वापस पूछताछ के लिए ले जाया गया है। सत्येंद्र सिंह मूल रूप से जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर यादव नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ ट्रक लीज पर गायब करने को लेकर 50 से अधिक प्राथमिकी दर्ज है।

ट्रक गायब करने का आरोपी लाया गया मुजफ्फरपुर, RTO और DTO कर्मी भी संदेह के घेरे में, 50 से अधिक प्राथमिकी है दर्ज

सत्येंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस टीम को इस केस में महत्वपूर्ण साक्ष्य हासिल हुए हैं। इसके साथ ही जिले के DTO और RTO कर्मी से भी पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले में सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने सत्येंद्र सिंह को रिमांड पर लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ से मुजफ्फरपुर कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुजफ्फरपुर लाया गया है। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

ट्रक गायब करने का आरोपी लाया गया मुजफ्फरपुर, RTO और DTO कर्मी भी संदेह के घेरे में, 50 से अधिक प्राथमिकी है दर्ज

अब तक की जानकारी में सत्येंद्र सिंह के साथ ही कई ट्रक के संचालक और अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस इस मामले में गंभीरता से काम करेगी और मामले का खुलासा करेगी।