Muzaffarpur:- एसकेएमसीएच में कार्यरत डॉक्टर राजीव कृष्णा और डॉक्टर मनीषा के घर अपराधियों ने भीषण डकैती की है।यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा का है।



मिली जनकारी के अनुसार बेखौफ 4 की संख्या में अपराधियों ने डॉक्टर के परिवार वालों को हथियार के बल बंधक बनाकर 20 लाख के जेवर के साथ 4 लाख कैश की डकैती की है.घटना के बारे में पीड़ित परिजनों का कहना है कि बीती देर शाम वे अपने घर में अन्य सदस्य के साथ थे,तभी अपराधी डॉक्टर साहब को खोजने के बहाने घर में प्रवेश कर गए। घर में घुसते ही हथियार के बल पहले सभी को बंधक बना लिया फिर गोदरेज की चाभी की डिमांड करने लगे। चाभी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी भी देने लगे। डरे सहमे पीड़ित परिजनों ने गोदरेज की चाभी दे दी। इसके बाद गोदरेज में रखे सारे जेवर और जेवरात लूट लिए। तकरीबन 1 घंटे तक घर में घुसे अपराधियों ने तांडव मचाया।। 4 लाख कैश के साथ 20 लाख के जेवर जेवरात लेकर सभी फरार हो गए।

मुजफ्फरपुर में SKMCH के डॉक्टरों के घर भीषण डकैती..

गृह स्वामी रिटायर शिक्षक भीम चंद्र प्रसाद सिंह ने बताया पड़ोस में एक की मौत हो गई थी। जिसकी वजह से हम बाहर थे घर से आवाज लगाया गया जिसके बाद अंदर प्रवेश किया तो देखें अपराधी मौजूद थे अपराधी को देखकर समझ में आ गया था। इसके बाद गोदरेज की चाभी के डिमांड की गई। हमने गोदरेज का चाभी दे दिया। लगभग काफी संख्या में जेवर और चार लाख से अधिक कैश भी था। लूटकर सभी भाग निकले.


मुजफ्फरपुर में SKMCH के डॉक्टरों के घर भीषण डकैती..