Hindi News / 55 लाख के स्वर्ण मुकुट में देंगे दर्शन, मुंबई के लालबाग के राजा...

पटना में सजेगा लालबाग के राजा का भव्य दरबार : 55 लाख के स्वर्ण मुकुट में देंगे दर्शन, मुंबई के लालबाग के राजा की पटना में भव्य झांकी

Edited By:  |
A grand court for 'Lalbaugcha Raja' will be set up in Patna. A grand court for 'Lalbaugcha Raja' will be set up in Patna.

पटना में इस बार गणेशोत्सव का नजारा बेहद खास होने वाला है। राजधानी में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाराष्ट्र मंडल में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा विराजेंगे। खास बात यह है कि बप्पा हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित करीब 55 लाख रुपये के सोने के मुकुट में भक्तों को दर्शन देंगे।

दारोगा प्रसाद राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में गणेशोत्सव को लेकर पिछले एक महीने से तैयारियां चल रही हैं। इस बार यहां मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। मुंबई से आए 12 कारीगर लगातार पंडाल और अंदर की सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।सड़क मार्ग से पटना आ गए लालबाग के राजा,मुंबई से लालबाग के राजा की प्रतिमा पटना के लिए सड़क मार्ग से लाया गया है।करीब साढ़े पांच फीट ऊंची प्रतिमा शाडू मिट्टी से तैयार की गई है। आयोजकों के मुताबिक शाडू मिट्टी पानी में आसानी से घुल जाती है, इसलिए पर्यावरण के लिहाज से भी इसे खास माना जा रहा है।14 सितंबर को सुबह 9:30 बजे प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद 11 बजे विघ्नहर्ता की आरती होगी और श्रद्धालुओं के लिएदर्शन-पूजन एवं प्रसाद वितरण शुरू होगा।

महाराष्ट्र मंडल में इस बार गणेशोत्सव कई खास आयोजनों से सजेगा। 16 सितंबर को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 18 सितंबर की शाम महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।पूरे आयोजन में कोलकाता के चंदन नगर की आकर्षक लाइटिंग भी लोगों का ध्यान खींचेगी। 20 सितंबर को महाप्रसाद के बाद निकलने वाला विसर्जन जुलूस भी खास होगा।विसर्जन जुलूस में नासिक से पहुंच रही 60 सदस्यीय झांझ पथक टीम अपने करतब और पारंपरिक प्रस्तुति से माहौल में महाराष्ट्र की झलक दिखाएगी। टीम में 20 लड़कियां और 40 युवक शामिल होंगे।

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट