BEGUSARAI:-
बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां अपराधियों के समूह ने पहले शराब का सेवन किया और फिर एक के बाद एक चार दुकान का शटर काटकर लाखों के समान की चोरी कर ली और रात भर गश्ती का दावा करने वाली पुलिस को इस चोरी की भनक तक नहीं लग पायी।
अपराधियों ने यह घटना बेगूसराय जिले के बलिया बाजार में अंजाम दिया है।अपराधियों ने यहां पुलिस की गश्ती और सुरक्षा के दावों को धत्ता बताते हुए मुख्य बाजार की सड़कों पर बैठकर शराब का सेवन किया और फिर चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया।चोरो की यह करतूत करीब 3 घंटे तक चलती रही और किराना दुकान और गल्ला व्यवसाई के दुकान से 270 कार्टून में रखे रिफाइन और सरसों तेल, 8 कार्टून मार्गो साबुन, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चार पंखा और कपड़े दुकान से चोरी की गयी और चोरी के समान को पिकअप वैन से लेते गये।
चोरी की इस घटना का जानकारी आज सुबह उस समय पता चला जब व्यवसायी अपना अपना दुकान खोलने पहुंचें।चोरी के दुकान के पास से शराब की खाली बोतल भी मिली हैं जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों नो बेफिक्र होकर पहले शराब पी और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरी की इस घटना से स्थानीय व्यवसायी काफी नाराज हैं और बलिया बाजार के मुख्य पथ को जाम कर कई घंटे तक हंगामा किया,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर कारर्वाई का आश्वासन दिया है।
चोरी की यह घटना राजीव रस्तोगी ,सौरभ सिंघानिया एवं सुशील जालान सहित अन्य व्यवसायी के दुकान में की गयी है।चोरों ने जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है।चोरों का बाजार में घूमते एक जगह सीसीटीवी में चेहरा भी कैद हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर कर रही है।बतातें चलें कि बीती रात बलिया बाजार में एक स्वर्ण व्यवसाई के कर्मचारी को लूटपाट के प्रयास के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया गया था।
बेगूसराय से सौरभ की रिपोर्ट

