PATNA:-बिहार में पंचायत चुनाव की प्रकिया चल रही है।तीसरे चरण के चुनाव के लिए 35 जिलों के 50 प्रखंडों में आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रकिया शुरू हो गयी है।पहले दो चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रकिया पूरी हो चुकी है।कुल 11 चरणों में पंचायत चुनाव निर्धारित है।

चुनाव से पहले ही जीत की माला

पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग 24 सितंबर को होना है,पर इस चरण के लिए नामांकन करने वाले सैकड़ों प्रत्याशी काफी खुशनसीब हैं,क्योकि उऩ्हें वोट से पहले ही जीत की माला मिल गयी है।पहले चरण में कुल 858 प्रत्याशी को बिना मतदान कराये निर्विरोध चुन लिया गया है।निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 830 पंच,26 वार्ड सदस्य के साथ ही एक-एक पंचायत समिति और जिला परिषद प्रत्याशी को मतदान से पहले जीत की माला मिली है।

जमुई की जिला पार्षद दुलारी देवी चर्चा में

पंचायत चुनाव के पहले चरण में निर्विरोध चुनाव जीतने का सौभाग्य जमुई जिले की जिला पार्षद दुलारी देवी की चर्चा हर तरफ हो रही है।2011 से लगातर दो दफे जिला पार्षद का चुनाव जीत चुकी दुलारी देवी सिकंदरा पूर्वी भाग से इस बार नामांकन किया है।इस सीट पर दुलारी देवी के अलाव उनके बाहुबली पति गुड्डू यादव एवं चार अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया था,और इन सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध भी पाया गया था पर नाम वापसी के अंतिम दिन दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव समेत अन्य चार प्रत्याशियों ने भी आश्चर्यजनक तरीके से अपना नाम वापस ले लिया।इसके बाद दुलारी देवी इस सीट पर अकेली प्रत्याशी बच गयी हैं।इसलिए इनका तीसरी बार भी जिला पार्षद बनना तय हो गया है।निर्वाचन विभाग द्वारा इन्हें औपचारिक रूप से बाद में निर्वाचित घोषित किया जायेगा,पर मालती देवी के साथ ही उनके पति गुड्डू यादव एवं समर्थक अभी से ही खुशियां मना रहें हैं।अब दुलारी देवी को घर-घर जाकर वोट भी नहीं मांगनी पड़ेगी।

पंच बनने के लिए तैयार नही हैं नेता

पंचायत चुनाव में कुल 6 पदों पंच,सरपंच,वार्ड सदस्य,पंचायत समिति,मुखिया एवं जिला परिषद के लिए चुनाव कराया जा रहा है।एक ओर जहां मुखिया बनने के लिए हरेक पंचायत में मारामारी हो रही है और इस पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या काफी ज्यादा दिख रही है वहीं पंच बनने को लेकर लोगों में सबसे कम उत्साह दिख रहा है।यही वजह है कि सिर्फ पहले चरण में 830 पंच निर्विरोध चुन लिये गयें हैं वहीं इस पहले चरण में 71 पंच पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया है।वार्ड सदस्य के लिए भी एक सीट पर भी कोई नामांकन नहीं हुआ है,यानी निर्वाचन विभाग को पहले चरण के 71 पंच और 1 वार्ड सदस्य के लिए दुबारा चुनाव की प्रकिया शुरू करनी पड़ेगी।