KHAGARIA: - महिला के साथ छेड़खानी करना खगड़िया के एक युवक को काफी महंगा पड़ गया..युवक की इस हरकत के बाद महिलाओं एकजुट होकर युवक को पकड़कर के बिजली के खम्बे में रस्सी से बांध दिया और सरेआम लाठी डंडे से युवक की पिटाई करने लगी।

युवक की पिटाई का यह वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह वीडियो बेलदौर थाना क्षेत्र की है जिसमें महिलाओं द्वारा पिटाई और पिटाई से कराह रहे युवक द्वारा छोड़ दिये जाने की आरजू-विनती की जा रही है।इसके बावजूद महिला लाठी बरसा रही है।वहीं इस दौरान मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत बुलाकर दोनों के बीच सुलह-समझौता कराया गया,जिसके बाद युवक को मुक्त किया गया।फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद युवक खतरे से बाहर है।लेकिन सवाल उठता है कि महिलाओं को कानून को हाथ मे लेने का अधिकार किसने दिया?अगर युवक ने किसी तरह का गुनाह किया तो पहले पुलिस में शिकायत की जानी चाहिए थे,पर शिकायत की जगह भीड़ ने ऑन-द -स्पॉट फैसला सुनाकर कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की जिसे न तो सभ्य समाज इजाजत देता है और न ही हमारी न्याय व्यवस्था

खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट