PATNA:-राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने काफी हंगामा किया आज सुबह से ही नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी सेवा बाधित कर दिया है,जिससे मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ओपीडी सेवा बाधित कर हड़ताल पर चले गए हैं जिससे अस्पताल में मरीजों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि एग्जामिनेशन कंट्रोलर द्वारा पूरे बिहार के मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर का एग्जाम लिया गया था जिसमें 400 छात्रों को फेल कर दिया गया है।आरटीआई के तहत जूनियर डॉक्टरों ने जांच करवाई तो पता चला कि एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कॉपी की जांच अच्छी तरीके से नहीं हुई है जिसके कारण छात्रों को फेल कर दिया गया है।जूनियर डॉक्टरों का भविष्य खराब करने की मंशा एग्जामिनेशन कंट्रोल बोर्ड का है।

जूनियर डॉक्टरों की माने तो वेलोग इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल तक गुहार लगा रहे हैं और फिर से कॉपी जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन इनकी बातों को सुनने वाला कोई नहीं है।

गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने पीएमसीएच कॉलेज अस्पताल के ओपीडी सेवा को भी बाधित कर दिया था।जूनियर डॉक्टरों की मांग है जब तक एग्जामिनेशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा कॉपी की जांच नहीं की जाती है तबतक हड़ताल जारी रखेंगे आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

पटना सिटी से उमेश चौबे की रिपोर्ट