BEGSARAI:-बेगूसराय में एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है और शव को सड़क किनारे ठिकाने लगा दिया गया है।
हत्या की यह घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा तेतराही रोड की है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह लोग जब घरों से बाहर निकल खेत की तरफ निकले तो बाड़ा गांव से आधा किलो मीटर दूर तेतराही रोड में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला ।ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस की दी।मौके पर पहुंची खोदावंदपुर थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।
स्थानीय लोगों की माने तो युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को ठिकाना लगाया गया है,क्योकि मृत युवक का हाथ-पैर बंधा हुआ था और गले को धरादार हथियार से रेता गया था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान करने में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार मृतक युवक कौन है और इसकी बेरहमी से हत्या किसने की ।


बेगुसराय से सौरभ की रिपोर्ट