दो दिन पहले घरेलू रसोई गैस में 25 रूपये की बढोतरी ने सूबे के मुख्य विपक्षी दल राजद को एक बड़ा मुद्दा दे दिया है. इस मामले को लेकर बिहार विधान सभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के बाद अब उनके पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी मां राबड़ी देवी ने केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा है कि
आटा , सब्जी , फल , दाल , तेल मसाले , पेट्रोल
डीजल , गैस , दवा , भाड़ा सब महंगा हो गया है.
डबल इंजन सरकार ने खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर
खाना पकाने तक देश में सब महंगा कर दिया है.
देश में अब बस इंसान की जान सस्ती है जो कभी
भूख तो कभी तंगी से तो कभी लिंचिग से चली जाती है

दूसरी तरफ पूर्ब मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कविता के बहाने तंज कसा है और कहा है कि
तेरी सदा ही हार हो महरानी महंगाई
अच्छे दिन छोड़ , पुराने दिन दो लौटाई.
यानि जातीय जनगणनना के बाद अब महंगाई के मुद्दे को लेकर राजद केन्द्र और राज्य सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है. यही वजह है कि लगातार राजद नेताओ का बयान आ रहा है.हालांकि इस मसले पर अभी सड़क पर उतरने के लिये राजद ने कोई आंदोलन का तो एलान नही किया है लेकिन सोशल मीडिया के बहाने तंज जारी है.
अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज.