बाढ़:-बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानी सराय गांव के पास एनएच 31 पर सड़क हादसा में एक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार शख्स को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
बताया जाता है कि मृतक अशोक मिस्त्री अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव के रहने वाले थे जो बख्तियारपुर में लकड़ी का व्यवसाई करता था। जो प्रत्येक दिन साइकिल से अपने घर से आना-जाना करता था।वह साइकिल से अपने घर वापस आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित स्कारपियो ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं घटना की जानकारी पर बख्तियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है
बाढ/से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

