SARAIKELA:-सरायकेला में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है।सुरक्षाबलों को निशाना बनाने हेतु प्लांट किये गये 35 केन बम को जिला पुलिस एवं CRPF की टीम ने समय रहते बरामद कर लिया है।

पूरे मामले की जानकीर देते हुए सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों द्वारा बम प्लांट करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद जिला पुलिस,सीआरपीएफ एवं अन्य सुरक्षाबलों की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया।इस सर्च अभियान के दौरान कुचाई थाना क्षेत्र के रूगुडीह से डोडारदा जाने वाले कच्चे रास्ते में 4-5 किलो का 35 जिंदा केन बरमाद किया गया।यह केन बम सुरक्षा बलों के जानमाल को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया था।अगर सभी 35 बम को नक्सली द्वारा विस्फोट करा दिया जाता तो बड़े पैमाने पर जान माल की क्षति होती।

जिला पुलिस एवं अन्य सुरक्षाबलों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पहेल सभी बम को बरामद किया और फिर से विस्फोट कर डिफ्युज कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संयुक्त अभियान में जिला पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ सीआरपीएफ कंपनी के जवानो ने सराहनीय काम किया है।इन पुलिस पदाधिकारी और जवानों का मनोबल को ऊंचा बनाए रखने हेतु उचित पुरस्कार अनुशंसा उनके स्तर से की जा रही है।

सरायकेला से मधुसूदन की रिपोर्ट