GAYA: बिहार के गया में पंचायत चुनाव से पहले तमंचे और थ्रनेट के साथ डांस का कार्यक्रम हुआ है और इस कार्यक्रम में फायरिंग भी हुई है जिसका एक वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यह कार्यक्रम जिले के पंचानपुर ओपी क्षेत्र के मलसारी गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 29 अगस्त की देर रात्रि का है। जहां गांव के ही एक व्यक्ति के बेटी का जन्मदिन था। इसे लेकर बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमे गांव के लोगों के साथ-साथ रिश्तेदार भी पार्टी में शामिल हुए थे।

केक काटने के बाद उक्त शख्स ने सहयोगियों के साथ बर्थ-डे पार्टी के बाद कार्यक्रम को चुनावी पार्टी में तब्दील कर दिया। जिसके बाद शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ते हुए शराब पार्टी हुई और बाद में लोगों का मिजाज बदला तो बर्थ डे पार्टी डांस पार्टी के रूप बदल हो गया। इस पार्टी में डांस करते हुए एक शख्स हाथ मे तमंचा और फिर थ्रनेट लहराने लगा।इसी बीच एक राउंड फायरिंग भी की गयी।

पंचायत चुनाव से पहले इस तरह की पार्टी कर फायरिंग करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना गंभीर घटना है।ऐसे में पंचायत चुनाव शांति पूर्ण करवाना जिला प्रसाशन के लिए चुनौतीपूर्ण होगी।इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच के लिए संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है। वीडियो की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट