धनबाद : देश के कुछ राज्यों में अभी भी कोरोना के नए-नए मामले मिल रहे हैं.. लेकिन ज्यादा राज्यों में अब शिक्षण संस्थानों को खोल दिया गया है.. महीनों से बंद पड़े IIT-ISM में कोविड के बाद देश-विदेश से छात्रों का वापस आना शुरू हो गया है... संस्थान की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 373 छात्र कैंपस में वापस लौट चुके हैं..लौटने वाले छात्रों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है...
छात्रों की होगी स्वास्थ्य जांच
राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थान को पुनः खोलने का आदेश जारी कर दिया है...लिहाजा सरकार के आदेश के बाद धनबाद के IIT-ISM में देशभर के बच्चे अपने-अपने हॉस्टल को लौट रहे हैं.. वापस आने वाले छात्रों के स्वास्थ्य की दो स्तरीय जांच की जा रही है..जिसमें उन्हें वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जमा करना आवश्यक है..दूसरा उनसे एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म लिया जा रहा है. ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लौटने वाले छात्र पूरी तरह से स्वस्थ हैं..इन प्रक्रियाओं के बाद उन्हें हॉस्टल में जाने से पहले संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्वास्थ्य जांच भी कराने को कहा गया है... जिसके बाद ही उन्हें होस्टल में रुम दिया जायेगा
छात्रों ने कहा...
इस बारे में छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है कि वह इतने लंबे अरसे के बाद वापस अपने शिक्षण संस्थान को लौटे हैं...छात्र-छात्राओं में शिक्षा संस्थान खोलने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है..

