फुटबॉल मैच देखकर वापस लौट रहे थे दोनो मृतक युवक,नक्सली संगठन टीपीसी पर हत्या का शक

RANCHI:- झारखंड की राजधानी रांची से सटे इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी।इस हत्या में नक्सली संगठन टीपीसी द्वारा अजाम देनी की आंशका जती जा रही है।

डबल मर्डर की यह घटना रांची जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में हुई है,जहां बीती रात दो युवकों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है।दोनो मृतक युवक टंडवा थाना क्षेत्र के कोयलरा बगलता गांव के रहनेवाले हैं।

मृतक के परिजनों के अनुसार भुनेश्वर गंझू तथा नरेश गंझू धमधमिया से फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे थे कि दामोदर नदी पुल के समीप अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस एव मैकलुस्कीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।पुलिस की टीम ने यहां से दर्जनों राउंड गोली का खोखा बरामद किया है।इस घटना को नक्सली संगठन टीपीसी द्वारा अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

वहीं डबल मर्डर से परिजन एवं आस-पास के लोगों में काफी आक्रोश है।आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर धमधमिया चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया है।इनलोगों ने बगल के रेलवे ट्रैक को भी बाधित कर दिया।यहां के स्थानीय लोग पुलिस पिकेट खोलने की भी मांग कर रहें हैं।

खलासी से प्रमोद कुमार तिवारी की रिपोर्ट