गढ़वा में शिकार पर निकले लोगों के समूह के साथ बड़ा हादसा हो गया जिसमें तीन की मौत हो गयी।यह हादसा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के तीसर टेटुका गांव में उस समय हुई जब 9 लोग जंगल में शिकार करने गए और इनमें से 3 शिकारी की गुफा में घुसने के बाद दम घुटने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार डंडई थाना क्षेत्र के चकरी टोला के 9 कोरवा जाति के युवक पहाड़ में शिकार की तलाश में गए थे जहां साहिल को पकड़ने के लिए छ: युवक करीब 20 फीट नीचे पथरीली गुफा में उतर गए। आगे के दो युवक गुफा के मोड़ पर अंदर घुस गए और तीसरा जैसे ही मोड़ पर पहुंचा तो उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पीछे के दो अन्य साथियों ने उसे किसी तरह घसीट कर गुफा से बाहर निकाला जिससे मृत पाया गया। मृतक की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के उपेंद्र कोरवा के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मेराल थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गुफा में फंसे दोनों लोगों को निकालने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तथा थाना पुलिस के जवान प्रयास कर रहे हैं। वही गुफा की खुदाई के लिए दो जेसीबी मंगाई गयी है।

20 फीट नीचे पत्थर के चट्टानों की गुफा में फंसे युवक का नाम श्याम बिहारी कोरवा तथा उमेश कोरवा है। लोगों ने बताया कि पथरीली पहाड़ की गुफा में फंसे युवक को जेसीबी भी नहीं निकाल पाया। मृतक के परिजन ने बताया कि पहले भी यहां आकर साहिल का शिकार कर ये लोग कर चुके है। घर से कब निकले यह पता नही चल पाया। वही ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से लगातार शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वंही थाना प्रभारी ने बताया कि घटना घटी है तीन लोगो की मौत हो चुकी है एक शव को निकाला जा चुका है जबकि दो शवों को निकालने का प्रयास जारी है।

गढवा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट