GAYA: बिहार के गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेल बिगहा मोड़ के समीप एक युवक की हत्या कर दी गई।जिससे मुहल्ले में दहशत व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अरविंद चौधरी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना के बाद सिटी डीएसपी राजकुमार साह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
डीएसपी ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों के गिरोह आपस में भिड़े थे। जिसमें एक गुट के अपराधी को खदेड़ते हुए दूसरे गुट के अपराधी पीछा कर रहे थे। इस दौरान तेल बिगहा मोड़ के समीप अरविंद को पकड़ कर ईट-पत्थर से कूच कर बेरहमी से हत्या कर दी। अरविंद भी कई मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है, वह अपराधी प्रवृति का व्यक्ति था।
इधर मोहल्ले वालों की मानें तो अपराधियों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई। जिसके बाद से मोहल्ले वासियों में भय का माहौल है।
गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट

