24 सितंबर से 12 दिसंबर तक 11 चरणों में चुनी जायेगी गांव की सरकार

कोरोना के दूसरे लहर की वजह से बिहार में पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।अब पूरे देश के साथ ही बिहार में भी कोरोना का असर कम हो है तो राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव कराने का फैसला किया है।इसके लिए आज अधिसूचना जारी हो गयी है।अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से आदर्श चार संहित लागू हो गयी है।

11 चरणों में होगा मतदान

अधिसूचना जारी होने के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि इस बार कुल 11 चरणों में मतदान होगा।24 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा।इसमें 10 जिला के 12 प्रखंड में वोटिंग होगी। इन जिलों में रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, मुंगेर, जमुई, बांका जिले के अलग अलग प्रखंडों में वोटिंग कराये जायेगें।दूसरे चरण में 29 सितंबर को 34 जिला के 34 जिला के 48 प्रखंडों में,तीसरे चरण में 8 अक्टूबर को 35 जिला के 50 प्रखंड में चुनाव होगा।वहीं 20 अक्टूबर को चौथा चरण में 36 जिला के 53 प्रखंड में,24 अक्टूबर को 5 वें चरण में 38 जिला के 58 प्रखंड,3 नवंबर को छठा चरण में 37 जिला के 57 प्रखंड,15 नवंबर को सातवें चरण में 37 जिला के 63 प्रखंड,24 नवंबर आठवां चरण में 36 जिला के 55 प्रखंड,29 नवंबर को नौवें चरण में 35 जिला के 53 प्रखंड,8 दिसंबर 10 वे चरण में 34 जिला के 53 प्रखंड और 12 दिसंबर को 11वें चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंड में मतदान करायें जायेगें।अंतिम चरण में 12 दिसंबर को बाढ प्रभावित क्षेत्र में मतदान कराये जायेगें।

चुनावी आयोग की तैयारी पूरी

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।अलग-अलग पद के लिए अलग अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किये गयें हैं जबकि कुछ चुनाव चिन्ह को सुरक्षित रखा गया है।सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किये गयें हैं वहीं आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर भी विशेष निगरानी रखी जायेगी।

पंचायत में चल रही विकास योजनाओं पर असर

राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर बिहार के संबंधित विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि ‘राज्य निर्वाचन के दौरान नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आदर्श चार संहिता लागू हो गयी है।अधिसूचना जारी होने के बाद पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों पर रोक लग जाएगी। रोक लगने के बाद पंचायतों में सड़क, गली या अन्य योजनाओं पर काम आदर्श आचार संहिता के दौरान नहीं किया जाएगा। वहीं आदर्श आचार संहिता के दौरान नल जल योजना का काम चलता रहेगा’।

2.59 लाख से अधिक पदों पर होगा चुनाव -
गौरतलब है कि इस बार पंचायत चुनाव में 2 लाख 59 हजार 260 पदों पर निर्वाचन होगा। इसमें मुखिया व सरपंच के लिए अलग अलग 8387 पदों पर चुनाव होगा। वहीं वार्ड सदस्‍य एवं पंच के लिए अलग-अलग 1 लाख 14 हजार 667, पंचायत समिति के लिए 11491, जिला परिषद सदस्‍य के लिए 1161 पदों पर चुनाव होगा।

पटना से मरगूब आलम के साथ अरूण चौरसिया की रिपोर्ट