बाढ प्रभावित इलाके के छात्रों की कठिनाई का किया जिक्र

बिहार विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिक्षा मंत्री विजय चौधरो को एक पत्र लिखा है जिसमें 2022 में होने वाली माध्यमिक परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि में एक माह बढाने की मांग की है।अभी फार्म के अंतिम तिथि 24 अगस्त तक ही है।

तेजस्वी ने अपने पत्र मे लिखा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने हेतु फॉर्म भरने एवं वर्ग 11 वी में नामांकन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2021 को निर्धारित किया गया है। विदित हो कि राज्य के अधिकांश जिले गंभीर बाढ़ आपदा से प्रभावित हैं और कई विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है तथा कुछ विद्यालयों में तो बाढ़ प्रभावित परिवार शरण लिए हुए हैं।

बाढ की वजह से कई स्थानों पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है जिससे छात्रों को विद्यालय आने-जाने में घोर कठिनाई हो रही है।इस स्थिति में 24 अगस्त तक छात्र छात्राओं को 11 वीं में नामांकन एवं फॉर्म भरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बाढ़ की विभीषिका के मद्देनजर छात्र हित में वारे 11वीं में नामांकन एवं उक्त परीक्षाओं में फार्म भरने की निर्धारित अंतिम तिथि को न्यूनतम एक माह बढ़ाने हेतु आदेश देने की कृपा की जाए।

अब देखना है कि शिक्षा मंत्री और बिहार सरकार तेजस्वी के इस पत्र पर क्या निर्णय लेती है क्योंकि बाढ प्रभावित कई जिले के छात्र-छात्राओं ने पहले ही अपनी परेशानी से शिक्षा विभाग को अवगत कराया था।