किशनगंज: किशनगंज के खगड़ा मोहल्ला स्थित रेड लाइट एरिया में एसडीएम शाहनवाज़ अहमद नियाजी के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो दलाल सहित चार ग्राहक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान देह व्यापार के चंगुल से नौ सेक्स वर्करों को भी मुक्त करवाया है।साथ ही मौके से आपत्ति जनक सामान भी बरामद किया गया है।
एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी ने मामले की पुष्टि कर कहा कि प्रशासन को खगड़ा रेड लाइट एरिया में बड़े पैमाने पर देह व्यापार संचालन की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी की गयी। जिसमें एक महिला दलाल और एक पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला दलाल का नाम अंजू देवी है। वही पुरूष दलाल का नाम प्रमोद कुमार है। दोनों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।एसडीएम ने कहा कि मौके से चार ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नौ सेक्स वर्कर को मुक्त करवाया गया है जिससे दलालों के द्वारा जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। एसडीएम ने कहा कि चारो गिरफ्तार ग्राहक और दोनों दलालों के खिलाफ किशनगंज टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट- अब्दुल करीम।