बक्सर - बिहार के बक्सर में बड़े पैमाने पर नकली एवं जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है ..स्थानीय बक्सर जिला की पुलिस ने जाली नोट के बड़े खेप के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 500 और 200 के करीब 2 लाख नकली नोट के साथ बक्सर की चक्की थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.दोनो आरोपी गंगा नदी से बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे.पुलिस को पहले से कुछ इनपुट्स मिले थे जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है.इस मामले में जिले के एसपी नीरीज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से पुछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.