
छापेमारी में पुलिस ने 3 महिलाओं को दबोचा, रोज सजता है बाजार
पटना : राजधानी पटना में कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना जंक्शन इलाके में छापेमारी कर खलबली मचा दी। बताया जा रहा है कि पटना जंक्शन के समीप हुई इस कार्रवाई में जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल तीन महिलाओ को पुलिस ने धर दबोचा है। दरअसल बचपन बचाओ समाजसेवी संस्था की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त महिलाओं को दबोच लिया है। इस दौरान मौके से पुलिस को एक नाबालिक बच्ची भी मिली। जिसे फिलहाल सेल्टर होम में भेजा गया है। गिरफ्तार जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त महिलाएं पटना सहित अलग अलग जगहों की रहने वाली बताई जा रही है फिलहाल कोतवाली पुलिस की टीम न्यायिक प्रक्रिया कर आगे की करवाई में जुटी है। जानकारी मिल रही है कि गिरफ्त में आई महिलाएं पहले भी जिस्मफरोशी के मामले में जेल जा चुकी हैं।
