NEWS DESK :केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए (The National Investigation Agency (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिहार में नक्सल टेरर फंडिंग (banned outfit in Magadh Zone of Bihar) और प्रतिबंधित नक्सल मामले में पिछले काफी समय से फरार आरोपी आनंदी पासवान उर्फ आनंद पासवान (Anandi Paswan @ Anand Paswan ) को गिरफ्तार किया गया है।
एक्शन में NIA
जांच एजेंसी एनआईए द्वारा नक्सली संगठन से जुड़े इस मामले (CPI (Maoist) terror funding case) में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पिछले कुछ समय के दौरान हुई तफ्तीश के दौरान तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल इस मामले में आनंद पासवान से NIA द्वारा पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि सीपीआई (माओवादी) आतंकी फंडिंग पर NIA के द्वारा लगातार प्रहार किया जा रहा है। इससे प्रतिबंधित संगठन की कमर टूट गई है।
