
नीतीश के मंत्री का केन्द्र पर तीखा प्रहार, कहा : सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र का कारनामा काफी हास्यास्पद
PATNA : जातीय गणना को लेकर बिहार की सियासत लगातार गरमायी हुई है। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एकबार फिर केन्द्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि मोदी सरकार का कारनामा काफी हास्यास्पद है। नीतीश के मंत्री का केन्द्र सरकार पर हमलापटना के जेडीयू कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जातीय गणना के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में केन्द्र सरकार ने जो कारनामा किया है, वो काफी हास्यास्पद है बल्कि बिहार के गरीब लोगों के हितों के बिल्कुल विपरीत है। इस पूरे प्रकरण में जातीय गणना से जुड़े मामले में पटना हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सुनवाई चलती रही लेकिन केन्द्र सरकार कहीं शामिल नहीं हुई। "बिहार सरकार की मुस्तैदी का कमाल"अनेक तरह से लोग लोकहित याचिकाओं के माध्यम से इसको बाधित करना चाह रहे थे लेकिन बिहार सरकार की मुस्तैदी के कारण ये मामला कहीं रूका नहीं और पटना उच्च न्यायालय में बिहार सरकार की बिल्कुल सोच के पक्ष में ये फैसला दिया। हालांकि, इस मामले में कुछ लोग सर्वोच्च न्यायालय गये लेकिन सर्वोच्च न्यायालय में ही इतने दिनों से केन्द्र सरकार की नींद नहीं टूटी थी लेकिन अचानक से जब मामला समापन की ओर बढ़ा तो केन्द्र सरकार अंतिम वक्त में कूद पड़ी। पूरा मामला ही काफी हास्यास्पद हो गया। मोदी सरकार की खुल गई कलईवित्त मंत्री विजय चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि इस हलफनामे में केन्द्र सरकार ने कहा कि वो न तो इस पक्ष में है और नहीं इसके विपक्ष में लेकिन उनको कुछ कहना है। इससे पता चलता है कि ये कदम अपने आप ही षड़यंत्रकारी है। इसकी कलई सोमवार को खुल गयी है। केन्द्र सरकार से लेकर भाजपा का जातीय गणना के मामले में असली चेहरा सामने आ गया। "बिहार सरकार के कामकाज को रोकने पर फोकस"इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा देश के सर्वोच्च न्यायालय में जो शपथ-पत्र दाखिल किया गया. चंद घंटों बाद उसे वापस लेकर उसमें संशोधन किया गया और जो संशोधित हलफनामा है, वो बिल्कुल जातीय गणना नहीं होने देने के लिए ही दाखिल किया गया है। बात ये है कि केन्द्र सरकार किसी भी हाल में बिहार सरकार के काम को रोकना चाहती है। जनगणना कराना आपका अधिकार है, ये कौन नहीं जानता है लेकिन जनगणना कराना आपका अधिकार है, ये भी लोग जानते हैं और आप नहीं करा रहे हैं, ये भी लोग देख रहा है। "सही वक्त पर हो जाएगा संयोजक का ऐलान"वहीं, मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A की बैठक पर बोलते हुए वित्तमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि संयोजक का ऐलान वक्त आने पर कर दिया जाएगा, आखिर किस बात की बेचैनी है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि चुनाव में बहुमत दिला दीजिए, हमलोग नेता भी चुनकर दिखा देंगे। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती के I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर वित्तमंत्री ने कहा कि हम पटना वालों को इसके बारे में कुछ पता नहीं है।
