PATNA:-राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर बाइक पर सवार होकर दोनो हाथों से पिस्टल लहराने वाली महिला गिरफ्तार हो गई है.पटना की बुद्धा कॉलोनी थाना के सिपारा से उसे गिरफ्तार किया गया.आरोपी महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.वहीं महिला के साथ बाइक चला रहा युवक और अन्य साथी अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
बताते चलें कि पटना के मरीन ड्राइव से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला बाइक के पीछे दोनों हाथों में पिस्टल लेकर लहराते नजर आ रही थी और एक युवक लहरियाकट स्टाइल में बाइक चला रहा था.इस वीडियो पर पटना पुलिस ने संज्ञान लिया था.जिले के एसएसपी राजीव मिश्रा ने विशेष टीम का गठिन किया था.इस टीम ने मुस्कान कुमारी उर्फ रूही यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है,वहीं बाइक चालक रंगा राव उर्फ विशाल कुमार अभी भी फरार है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला सिपारा की रहनेवाली मुस्कान कुमारी है.उसके एक बच्चे भी हैं और उसका पति बेंगलुरू में काम करता है.इस बीच अपने जन्म दिन के अवसर पर मुस्कान कुमारी विशाल कुमार और अन्य पुरूष दोस्तों के साथ पार्टी मनाने मेरीन ड्राइव गई थी. पूछताछ में मुस्कान कुमारी ने बताया कि वह विशाल कुमार की बाइक पर सवार थी.इस बीच रवि नामक युवक ने उसे पिस्टल दिया था.वह जोश में आकर बाइक पर पिस्टल लहराने लगी थी.इस बीच उसके एक दोस्त ने वीडियो बना लिया और फिर इसे सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया.पिस्टल देने वाला रवि गौरीचक के शिवचक गांव का रहनेवाला है.पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश कर रही है.

