
प. बंगाल में ममता के खेला होबें के बाद UP में अखिलेेश का नारा, यूपी + बिहार गई = मोदी सरकार
पटना : देश में भले ही लोकसभा चुनाव होने में डेढ साल से ज्यादा की देर हो लेकिन इस चुनावी महाभारत को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा अभी से ही ढोल और नगाड़े बजने शुरू हो गये है. हालांकि इस चुनावी महाभारत की तैयारी की शुरूआत केन्द्र की सत्ता में काबिज बीजेपी ने बहुत पहले ही शुरू कर देश में नरेन्द्र मोदी का विकल्प नही होने का दावा किया गया था. लेकिन बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल कर देश में मोदी के खिलाफ विकल्प तैयार करने के लिये सूबे के आला नीतीश ने कुमार ने तीन दिवसीय दिल्ली कूच किया था.बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में विपक्षी दलों को एकजुट करने का संकल्प लेकर दिल्ली पहुंचे नीतीश ने सबसे पहले कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी , सीपीआई,सीपीएम और भाकपा माले के महासचिव के अलावा सपा प्रमुख मुलायम सिहं यादव और अखिलेश सिंह से भी मुलाकात की थी . अपने दिल्ली दौरे को पूरी तरह सफल बतलाते हुए नीतीश ने 2024 के लोकसभा चुनाव मे विपक्षी एकता होने का दावा भी किया. नीतीश के इस दावे का असर भी दिखने लगा है. नीतीश के दिल्ली दौरे से वापस होते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सभा में दावा किया था कि मै नीतीश और अखिलेश एक साथ आ गयी हूं और 2024 में खेला होबे.ममता के इस घोषणा के 48 घंटे बाद ही यू पी की राजधानी लखनउ के सपा मुख्यालय में एक पोस्टर लगा है कि यूपी + बिहार गयी मोदी सरकार. यानि नीतीश के दिल्ली दौरे का असर दिखने लगा है. देश के इन तीन राज्यो की लोकसभा सीटों को ही देखें तो यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें है तो बिहार में 40 और पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा की सीट है. यानि कुल 162 लोकसभा सीट इन तीन राज्यो में है जहां बीजेपी को टक्कर टेने के लिये विपक्ष भी काफी मजबूत है. ऐसे में ममता और अखिलेश का नीतीश के साथ होने के दावे का असर साफ दिखने लगा है. यानि नीतीश की विपक्षी एकता पहले चरण में ही रंग दिखाने लगी है. हालांकि यह एकता बीजेपी के केसरिया रंग को कितना बदरंग करने में सफल होगी इसका तुरंत आकलन करना जल्दबाजी होगी कभी देश की पुरानी राजधानी रही कलकत्ता से देश की नयी राजधानी दिल्ली के गद्दी पर काबिज होने का रास्ता भाया पटना और लखनउ तय करने में इन तीन राज्यो की अहम भूमिका रही है.अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज .
