रोहतास : जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर महिलाओं के स्वास्थ्य तथा PCOD/PCOS से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और तकनीक आधारित स्वास्थ्य स्क्रीनिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रोहतास एवं WombCare के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद तथा WombCare की ओर से सह-संस्थापक अंकित राज ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस पहल के समन्वयन एवं सहजीकरण में जिला प्रशासन की ओर से सहयोग पोर्टल नोडल पदाधिकारी हिमांशु शेखर की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।

महिलाओं के स्वास्थ्य तथा PCOD/PCOS से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोहतास प्रशासन एवं WombCare के बीच समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर

WombCare के संस्थापक आशीर्वाद कुमार ने महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिला प्रशासन, रोहतास के साथ मिलकर कार्य करने की अपनी विशेष रुचि व्यक्त की। उन्होंने इस दिशा में जागरूकता, तकनीक आधारित स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं से लाभार्थियों के जुड़ाव को बढ़ावा देने हेतु सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।इस समझौते के तहत छह माह की पायलट अवधि में चयनित संस्थानों एवं स्थानों पर महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वास्थ्य तथा PCOD/PCOS संबंधी जागरूकता, डिजिटल पंजीकरण एवं सहमति-आधारित स्वास्थ्य आकलन और स्क्रीनिंग की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। आवश्यकता के अनुसार योग्य चिकित्सकों द्वारा सत्यापन, उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल तथा लाभार्थियों के फॉलो-अप की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समयबद्ध स्क्रीनिंग तथा उपयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

रोहतास से दयानंद तिवारी की रिपोर्ट --