PATNA:-मंत्रिमंडल विस्तार को दो दिन बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के सभी जिलों के लिए अलग- अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी दे दी है.इसके तहत सरकार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पटना के साथ ही भोजपुर जिला का प्रभारी मंत्री सह जिला कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया है,वहीं लालू के बड़े लाल तेजप्रताप को अरवल जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.मंत्रिमंडल में एक मात्र पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिलने से तेजप्रताप पहले से नाखुश दिख रहें हैं अब उन्हें अरवल जैसे छोटे जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है,जबकि कई अन्य मंत्रियों को दो-दो बड़ा जिला दिया गया है.इसको लेकर भी विरोधी दल तंज कस सकतें हैं.

तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ अन्य मंत्रियों की बात करें तो वित्त मंत्री विजय चौधरी को नालंदा और शेखपुरा जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है जबकि बिजेन्द्र यादव को पूर्णियां और किशनगंज,आलोक मेहता को औरंगाबाद और सीवान,अशोक चौधरी को रोहतास और जमुई,संजय झा को सुपौल और मधेपुरा,सुरेन्द्र यादव को कटिहार,कुमार सर्वजीत को भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.सभी 38 जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची इस तरह है..

तेजस्वी बने पटना और भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री.. तो तेजप्रताप को बनाया गया अरवल जिला का प्रभारी मंत्री..

तेजस्वी बने पटना और भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री.. तो तेजप्रताप को बनाया गया अरवल जिला का प्रभारी मंत्री..