NCC कैडेटों को सर्टिफिकेट और नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
जमशेदपुर: खबर है जमशेदपुर की जहां कॉपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में राज्य स्तरीय एनसीसी कैंप का आयोजन किया गया. राज्य के सभी जिलों के एनसीसी के कैडर जमा होकर आरडीसी परेड 2022 में शामिल हुए. 35 एनसीसी कैडेट जवानों को सर्टिफिकेट और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कॉपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में राज्य स्तरीय एनसीसी कैंप का आयोजन किया गया जहां राज्य के सभी जिलों के एनसीसी के कैडर एकत्रित होकर आरडीसी परेड 2022 में शामिल हुए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी के जवान प्रजेन्ट रहे. इस अवसर पर एनसीसी बटालियन के कर्नल संजय शांडिल ने 35 एनसीसी कैडेट जवानों को सर्टिफिकेट और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में एनसीसी के जवानों की संख्या कैसे बढ़े, एनसीसी कैडेट ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करें और एनसीसी से जुड़ने वाले युवा देश और राष्ट्र हित में काम कैसे करें इन सभी मुद्दों पर रणनीति बनाया गया.
