जमशेदपुर:खबर है जमशेदपुर की जहां आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मिथिला मोटर्स में कार्यरत प्रबंधक ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलने पर परिवारवालेMGMअस्पताल पहुंचे. घटना से आहत मृतक के पिता ने कंपनी के कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है.

आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मिथिला मोटर्स में कार्यरत मैनेजर राज रतन श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि मैनेजर ने1महिनापूर्व ही प्रेम विवाह किया था. घटना की जानकारी सुनकर परिवार वाले स्तब्ध रह गये. परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. उधर मृतक के पिता ने कंपनी के कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है. पिता ने कहा कि मेरा बेटा सुसाइड कर ही नहीं सकता है. कंपनी के कर्मचारियों ने मारकर आत्महत्या का शक्ल दे दिया है. वैसे पिता ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है. आपको बता दें कि यह मामला संदिग्ध है और पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. वैसे मृतक आदित्यपुर के साईं अपार्टमेंट का रहने वाला था.