

गुरुवार, 17 सितंबर 2026
Live
देवघर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफर भारतीय राजनीति में उल्लेखनीय अध्याय है.अब इस सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ने जा रहा है. 17 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी के पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाले 25 वर्ष पूरे होंगे. इस खास अवसर को बीजेपी ने जश्न तक सीमित रखने के बजाय सेवा और जनकल्याण से जोड़ने का निर्णय लिया है.बीजेपी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण दास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा,जो पूरे देश में एक माह तक चलेगा.नारायण दास ने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में आम लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को लाभ दिलाने का प्रयास होगा.उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ पहुंचाना है. बीजेपी कार्यकर्ता देशभर में सेवा गतिविधियों के माध्यम से आम जनता से जुड़ेंगे.
देवघर: देशभर में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 11 सितंबर यानी आज विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल पर है. देवघर में भी बैंक कर्मी सुबह 10 बजे से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एकत्रित होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया.यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक युनियंस (UFBU) की ओर से 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने,पीएलआई व्यवस्था में भेदभाव खत्म करने,पेंशन में सुधार एवं अद्यतन,सभी पेंशनभोगियों के लिए समान डीए फॉर्मूला और एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस में आने का विकल्प देने की मांग की गई है.UFBU के संयोजक मुन्ना कुमार झा ने कहा कि बैंक कर्मचारी किसी के विरोध में नहीं,बल्कि न्यायसंगत और समान व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से युनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर लंबित मांगों का समाधान करने की अपील की. मांगें पूरी नहीं होने पर 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है.
देवघर: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दूबे पूरे परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं, दोनों सांसदों एवं उनके परिजनों के बाबा मंदिर पहुंचने को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की मौजूदगी में सभी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया.मंदिर पहुंचने के बाद सांसदों को सबसे पहले मां काली मंदिर ले जाया गया. यहां सांसद डॉ.निशिकांत दूबे के पुश्तैनी पुरोहित प्रमोद सिंगारी ने विधिवत संकल्प कराया. इसके बाद सुरक्षा घेरे के बीच फिलपाया मार्ग से सांसदों को बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया. गर्भगृह में दोनों सांसदों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद उन्होंने मां काली मंदिर में भी पूजा-अर्चना की.पूजा-अर्चना के बाद सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पहली बार आने का अवसर मिला है. सांसद डॉ.निशिकांत दुबे के सहयोग से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना से मन को काफी शांति मिली. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से पूरे देश एवं राज्य में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.
देवघर: सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ की नगरी पूरी तरह शिवमय हो गई है. बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों की संख्या में कांवरिया देवघर पहुंच चुके हैं. कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक हर तरफ बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं. अहले सुबह करीब 3 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खोल दिया गया. इसके बाद सरदार पंडा द्वारा सरदारी पूजा संपन्न कराई गई और सुबह करीब 4:15 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण शुरू हुआ.बाबामंदिर में अरघा के माध्यम से श्रद्धालु बाबा पर जल अर्पित कर रहे हैं. वहीं,लंबी कतार में लगने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रांगण में बाह्य अरघा की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, जहां बाबा बैद्यनाथ के पूजा-अर्चना और जलार्पण का लाइव प्रसारण कराया जा रहा है. इससे दूर खड़े श्रद्धालु भी बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं.चौथी सोमवारी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि आज देवघर में करीब 3 लाख से साढ़े 3 लाख कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. भीड़ प्रबंधन को लेकर रूट लाइन की लगातार निगरानी की जा रही है. देर रात से कतार में लगे कांवरियों को आवश्यकता के अनुसार बीएड कॉलेज परिसर में बनाए गए बड़े डोम पंडाल में शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.वहीं, बाबा मंदिर के सरदार पंडा ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी बेहद खास है. बाबा बैद्यनाथ पर श्रद्धा के साथ गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. चौथी सोमवारी पर पूरा देवघर आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है.
देवघर:राजकीय श्रावणी मेला अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ ही कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की आस्था के अनोखे रंग भी लगातार देखने को मिल रहे हैं. इसी क्रम में गया जिले के एक कांवरिया 54 फीट लंबा विशाल कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते नजर आए.विशाल कांवड़ को देखकर कांवरिया पथ पर गुजर रहे श्रद्धालुओं की निगाहें ठहर गई. कई लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए. कांवरिया ने बताया कि उन्होंने इस अनोखे कांवड़ को अपने घर पर खुद तैयार किया है. इसे तैयार करने में करीब 14 से 15 दिनों का समय लगा.कांवरिया का कहना है कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा ने उन्हें इतना विशाल कांवड़ बनाने की प्रेरणा दी. कड़ी मेहनत और लंबी तैयारी के बाद वह इसे लेकर बाबाधाम की यात्रा पर निकले हैं.सावन मेले के अंतिम दौर में कांवरिया पथ पर उमड़ती श्रद्धा के बीच यह विशाल कांवड़ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आस्था का यह अनोखा रंग बाबाधाम की यात्रा को और यादगार बना रहा है.
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 22वें दिन बाबानगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 04:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों के बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा कांवरिया पथ गूंज उठा. प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के बीच श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा मंदिर की ओर बढ़ते रहे. बीएड कॉलेज से लेकर मंदिर तक सुरक्षा और कतार प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखी गई. इससे पहले मेले के 21वें दिन 2,38,963 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. इनमें 14,416 शीघ्र दर्शनम कूपन के जरिए, 1,08,695 ने बाह्य अर्घा और 1,15,857 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा से जल चढ़ाया. पूरे मेला क्षेत्र में QRT, पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे.
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवरियों की आस्था और भक्ति का अनोखा रंग देखने को मिल रहा है. सुल्तानगंज से करीब 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर कांवरिया एक से बढ़कर एक आकर्षक और अनोखे कांवड़ लेकर बाबा धाम पहुंच रहे हैं.श्रद्धा के इसी अनूठे रंग के बीच हावड़ा से पहुंचे कांवरियों का अनोखा कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कांवरियों का कहना है कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति उनकी श्रद्धा ही उन्हें कठिन यात्रा पूरी करने की शक्ति देती है. कांवड़ की अनोखी सजावट और स्वरूप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.बाबाधाम में प्रवेश करते कांवरियों के चेहरे पर थकान के बजाय उत्साह और भक्ति का भाव साफ दिखाई दे रहा है. पूरे मेला क्षेत्र में लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंज रहे हैं. आस्था के इस महासैलाब में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांवरियों की अनूठी भक्ति देवघर की श्रावणी मेला की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा को और खास बना रही है.
देवघर: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. गुरुवार को केकेएन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल किया गया. इस दौरान परेड में शामिल टुकड़ियों ने पूरे अनुशासन और जोश के साथ मार्च पास्ट किया.फाइनल रिहर्सल के दौरान उपायुक्त सौरभ भुवानिया और एसपी ने परेड का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई.परेड में शामिल जवानों और प्रतिभागियों ने पूरे अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रदर्शन किया.प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मंच,परेड,ध्वजारोहण स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.वहीं, एसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और समारोह स्थल सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी.किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है.
देवघर:राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन यानी अमावस्या तिथि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. सुबह 04:18 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. कांवरियों के ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा.प्रशासन ने रूट लाइन पर कड़ी सुरक्षा और कतार प्रबंधन की व्यवस्था बनाए रखी. टावर चौक पर कतार से बाहर निकलकर मंदिर जाने की कोशिश कर रहे कांवरियों को पुलिसकर्मियों ने निर्धारित मार्ग पर भेजा. तेज धूप के कारण सोमवार की तुलना में आज शिवभक्तों की कतार कुछ कम देखने को मिली. हालांकि,कांवरिया पथ लगातार शिवभक्तों से गुलजार रहा.जिला प्रशासन के अनुसार,13वें दिन कुल 2,79,156 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. इनमें 16,295 शीघ्र दर्शनम, 1,51,875 बाह्य अर्घा और 1,10,986 आंतरिक अर्घा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालु शामिल रहे. सुरक्षा के लिए क्यूआरटी, पुलिस बल और दंडाधिकारी चौबीसों घंटे तैनात रहे.
देवघर:राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी में अहले सुबह से आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा. बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए देश के कोने-कोने से पहुंचे कांवरियों का उत्साह चरम पर है. श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम यह रहा कि रात्रि करीब 1 बजे ही कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ से बढ़ते हुए चमारीडीह पुल तक पहुंच गई.पट खुलते ही कांवरियों ने सुव्यवस्थित तरीके से किया जलार्पणदूसरी सोमवारी पर बाबा पर जलार्पण के लिए उमड़ी भारी भीड़ के मद्देनजर पूरा मेला क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया. सुबह ठीक 4:17 बजे बाबा मंदिर का पट खुलते ही कांवरियों ने सुव्यवस्थित तरीके से जलार्पण शुरू किया. पट खुलने के साथ ही बाबा के दर्शन और जलार्पण को लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ की जयघोषरूट लाइन में आगे बढ़ते कांवरियों की जुबान पर सिर्फ ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं. जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ गुंजायमान है. देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिवभक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और पूरी आस्था एवं निरंतरता के साथ बीएड कॉलेज होकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं.कांवरियों की लंबी कतार के बावजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साहदूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से रूट लाइन और मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. कांवरियों की लंबी कतार के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बन रही है. कोई पैदल कांवर लेकर पहुंचा है तो कोई बाबा के जयकारे लगाते हुए अपनी थकान भूलकर कतार में आगे बढ़ रहे है.देवघर की धरती पर सोमवार की सुबह का नजारा पूरी तरह शिवमय हो चुका है। एक ओर लाखों कदम बाबा की ओर बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर हर तरफ गूंज रहा है—‘बोल बम... हर-हर महादेव!’
देवघर:सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में रविवार यानी 9 अगस्त को कशिश न्यूज़ की ओर से खास कार्यक्रम‘चल कांवरिया शिव के धाम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में भोजपुरी के लोकप्रिय गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और लोक गायिका सुप्रिया पंडित अपने भक्ति गीतों से कांवरियों को झुमाएंगे. कल्लू के गीतों पर कांवरियों के साथ श्रद्धालु भी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आएंगे.कशिश न्यूज़ का खास प्रोग्राम औरंगाबाद सेवा शिविर कांवरिया पथ पर होगा जहां भक्ति,संगीत और आस्था के इस खास आयोजन में भोजपुरी गायक कल्लू अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे. उनके गीतों के साथ देवघर की पावन धरती पर कांवरियों का उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा.बता दें कि कशिश न्यूज़ पिछले 15 वर्षों से हर साल सावन के महीने में संध्या भजन का आयोजन करता आ रहा है. कल यानी रविवार के कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी की गई है जहां पर लाखों भक्तों के लिए प्रबंध किया गया है.कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित के साथ होगा. इस मौके पर झारखंड सरकार के कई मंत्री,स्थानीय विधायक, प्रशासन और शासन प्रशासन अधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.कशिश न्यूज़ के संपादक अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से भोलेनाथ की नगरी देवघर में श्रावणी के मौके पर भजन संध्या का आयोजन होता आ रहा है.
देवघर:झारखंड के सभी जिलों की तरह देवघर में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पदमश्री से सम्मानित 'गुरुजी' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर देवघर एयरपोर्ट चौक के पास उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया.पर्यटन,कला,संस्कृति,खेल एवं युवा कार्य मंत्री हफीजुल अंसारी ने फीता काटकर प्रतिमा का उद्घाटन किया. मौके पर जेएमएम के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की विचारधारा, संघर्ष और झारखंड की अस्मिता के लिए किए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुरूजी के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया.कार्यक्रम में देवघर उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने गुरूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
देवघर:आज से सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी में सावन के पहले शिव भक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ा हुआ है. श्रावणी मेला के पहले दिन गुरुवार को सुबह 3 बजे से बाबा मंदिर का पट खुल गया था. अरघा सिस्टम से लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे. हर साल पूरे सावन में दूर-दराज से आए लाखों शिव भक्त अरघा के माध्यम से देवघर में जलार्पण करते हैं. अहले सुबह से बाबा नगरी हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान है.सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की महिमा विशेष मानी जाती है. वहीं, भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है. एक महीने तक देवघर में भव्य श्रावणी मेला लगता है.भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल झारखंड ही नहीं,बल्कि देश-विदेश से भी लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं. पूरे सावन माह में बाबा नगरी में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है.पहले दिन बैद्यनाथ मंदिर में सुबह सरदारी पूजा के बाद सरदार पंडा द्वारा बाबा बैद्यनाथ को सबसे पहले पूजा किया गया. जिसके बाद पूरे विधि विधान से अरघा लगाया गया.वहीं,देवघर डीसी ने बताया कि आज से देवघर पहुंचने वाले कांवरिया के लिए अरघा से जलार्पण की व्यवस्था की गई है. मंदिर में 2 अरघा लगाए गए है एक गर्भगृह के अंदर और एक बाहर जहां से कावरिया सुगमता पूर्वक जलार्पण और दर्शन कर सकेंगे. इसके अलावे कांवरियों की तमाम सुविधाओं को दुरुस्त कर लिया गया है.वहीं, बाह्य अरघा भी आज से शुरू हो गया है जो अब सालों भर रहेगा. बाह्य अरघा से जलार्पण करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु रात 2 बजे से ही मंदिर प्रांगण पहुंचने लगे थे.
देवघर : राज्य सरकार ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों की बेहतर सुविधाओं के लिए कमर कस ली है. इसी को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने देवघर के सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के साथ श्रवणी मेला को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में देवघर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.इस मौके पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि 31 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज होने जा रहा है. इसको लेकर सभी तैयारियां की समीक्षा बैठक किया गया. कांवरिया पथ में 95% बालू बिछवाने का काम हो चुका है. अब ये काम महज 5% अब बचा हुआ है. वह भी जल्दी कर लिया जाएगा. इसके अलावा कांवरियों के ठहरने का उत्तम व्यवस्था किया जा रहा है. शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए तमाम कार्य कर लिए गए हैं. श्रावणी मेला में इस बार आने वाले कांवरियों को एक अलग ही एहसास होगी. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं के लिए कई नए व्यवस्थाओं में भी इजाफा किया गया है जिससे देवघर पहुंचने वाले कांवरिया देवघर में जलार्पण करने के बाद एक सुखद अनुभूति लेकर वापस जा सकें.देवघर से अमर पाठक की रिपोर्ट-
देवघर:झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को देवघर पहुंचे. उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर बैद्यनाथ धाम पहुंचकर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. मंत्री ने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की.मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पूजा के बाद उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद उन्हें हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित करता है और वे प्रदेश के विकास तथा जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.इस दौरान मंदिर में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम थे. मंत्री को प्रशासनिक भवन में संकल्प कराया गया जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें बाबा भोलेनाथ के गर्भ गृह ले जाया गया. जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से श्रावणी मेला के सफल संचालन हो, इसको लेकर प्रार्थना की. इसके बाद वह देवघर के सर्किट हाउस बैठक में सम्मिलित होने के लिए निकल गए.देवघर से अमर पाठक की रिपोर्ट-
देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने समाहरणालय में जिला प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.एक माह तकइमरजेंसी सेवाएं रहेगी अलर्ट मोड परमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरे एक माह तक स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेगी. अस्पतालों, एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है,ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके.गड़बड़ी या मिलावट पाए जाने परदुकानदार ही नहीं अधिकारी भी होंगे चिन्हितबैठक में स्वच्छता, शौचालय, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और खाद्य सुरक्षा को लेकर भी विस्तार से समीक्षा की गई. मंत्री ने निर्देश दिया कि मेले में संचालित सभी खाद्यान्न एवं प्रसाद दुकानों की नियमित और सघन जांच की जाए.उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रसाद या खाद्य सामग्री में किसी प्रकार की गड़बड़ी या मिलावट पाई गई तो केवल दुकानदार ही नहीं,संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देशस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि देश-विदेश से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े.इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं.स्वास्थ्य मंत्री खुद करेंगेश्रावणी मेले की मॉनिटरिंगउन्होंने यह भी कहा कि वे खुद पूरे श्रावणी मेले की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि "अगर डीसी और एसपी से मेला नहीं संभलता है तो वे बता दें, मैं खुद पूरे मेले को संभाल लूंगा. मंत्री के इस बयान के बाद श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक सक्रियता और जवाबदेही पर चर्चा तेज हो गई है.
रांची: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है. रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल के जरिए धमकी दी गई है. धमकी भरा मैसेज आने के बाद पासपोर्ट ऑफिस में बीडीडीएस टीम को बुलाया गया. बता दें कि इससे पहले भी धमकी भरा ई-मेल आ चुका है. हालांकि,जांच पड़ताल में अब तक किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.झारखंड के पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है.देवघर के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हैं और धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.फिलहाल किसी भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. धमकी की सत्यता और जांच के संबंध में प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है.बता दें कि थोड़ी देर पहले देवघर और धनबाद पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ईमेल के जरिए धमकी आने के बाद पासपोर्ट ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई है. लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर डाकघर खाली कराया. इसके बाद श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए बुलाया गया.
देवघर:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर महज कुछ दिन ही बच गए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मेला रूट लाइन का निरीक्षण किया.इस दौरान डीसी-एसपी ने कोठिया बस स्टैंड,बिहार-झारखंड बॉर्डर,आध्यात्मिक भवन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का बारीकी से जायजा लिया और वहां चल रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की.श्रावणी मेले से संबंधित सभी कार्यनिर्धारित समय में पूरा करने का निर्देशनिरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि श्रावणी मेले से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन,चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित रूप से तैयारियों की निगरानी करने को भी कहा गया, ताकि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं. श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है. इसी क्रम में तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को डीआईजी अंबर लकड़ देवघर पहुंचे. डीआईजी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर,कांवरिया पथ,पेयजल,बिजली,सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रावणी मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु या कांवरिया को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला राज्य का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. ऐसे में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. प्रशासन का प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा मिल सके इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं.