
विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास,विक्रमशिला पुल का भी निरीक्षण
भागलपुर:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे पहले विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने विक्रमशिला सेतु के पास निर्माणाधीन बेली ब्रिज का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली.निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात और कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठकइसके अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समाहरणालय में 302 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 विकास योजनाओं काउद्घाटन एवं शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी की. बैठक में अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए. सरकार ने विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया है.विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार प्रयासरतमुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. भागलपुर में आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं को गति देने पर फोकस किया गया है. सीएम ने जनहित से जुड़ी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित निष्पादन के निर्देश भी दिए गए.
