BIG BREAKING : भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम
भागलपुर:बड़ी खबर भागलपुर से है जहां गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच बाइपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.
बताया जा रहा है कि परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था. पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए. एक व्यक्ति को डूबते देखकर दूसरे लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़े. इसी दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में कई लोग गहरे पानी में डूब गए.
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने बचाव का प्रयास शुरु किया . सभी को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गंभीर रुप से घायल व्यक्ति का इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं 3 लोगों को फैब्रिकेटेड अस्पताल में रखा गया है.





