कटाव में कई घर गंगा में विलीन : भागलपुर के इंग्लिश गांव में दर्जनों घर पर गहराया संकट,दो मंजिला मकान भी समाया
भागलपुर:जिले के सबौर प्रखंड के फरका पंचायत के इंग्लिश गांव कटाव की चपेट में आ गया है.अब तक गंगा के भीषण कटाव चपेट में कई घर समा गया है.लगातार कटाव से दो मंजिला इमारत मकान गंगा मे विलीन हो गये.कटाव को देखकर ग्रामीण दहशत में है. लगातार कटाव बढ़ते देखकर ग्रामीण अपने घरों को खाली करने में जुटे हुए है. लोग घर से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर रखने में जुटे हुए है. लोगों का आशियाना गंगा में विलीन होने पर इधर-उधर जाने को मजबूर है. उसके बीच चीख पुकार के आलावा कुछ नहीं बचा है.
ग्रामीणों ने बताया कि गंगा के जलस्तर बढ़ने के बाद भीषण कटाव शुरू हो गया है. अब तक कई घर गंगा में विलीन हो चुके हैं.जबकि कई घरों पर संकट मंडरा रहा है. एक महिला का घर कटाव में गंगा में समा जाने के बाद रोती हुई अपनी पीड़ा बता रही है. बताया कि कटाव की स्थिति ऐसी रही तो कम समय में ही पूरा गांव गंगा में समा जायेगा.
सरकार की ओर से अब तक कटावनिरोधी कार्य नहीं कराया जा रहा है. जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. सुबह एक दो मंजिला घर गंगा में विलीन हो गया. रंजीत तांती, छट्टू तांती, दीपक तांती, धनेश्वर तांती के अलावा कई लोगों का घर कटाव के मुहाने पर है.





