

सोमवार, 14 सितंबर 2026
Live
Lucknow:-पांच मंजिला इमारत के ढहने (Building Collapse) के बाद लखनऊ में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।अभी तक कुल 14 लोगों को निकाला जा चुका है जबकि कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित निकालने का काम जारी है.मौके पर राज्य के डीजीपी डीएस चौहान समेत वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.पूरे मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं बचाव के साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं.डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी मौके पर राहत कार्य का जायजा लिया है.बताते चलें कि लखनऊ में वजीर हसन रोड पर बनी नियमों को दरकिनार कर कमजोर पिलर पर खड़ी इमारत बीती देर शाम भरभराकर ढह गई थी।इस पांच मंजिला भवन (अलाया अपार्टमेंट) का निर्माण उसी यजदान बिल्डर ने किया था, जिसका एक भवन लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने दो माह पहले ही ढहाया था।राहत कार्य के साथ ही निययों की अनेदखी कर निर्माण करने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गयी है. उप्र के पूर्व मंत्री व सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को हिरासत में ले लिया है।
Lucknow:- उत्तर प्रदेश के होनहार हॉकी खिलाड़ी आमिर का सलेक्शन राष्ट्रीय हॉकी कैंप के लिए हुआ है। आमिर एक बेहतरीन डिफेंडर के साथ साथ ड्रग फ्लिकर भी हैं। आपको बता दे की आमिर ने मई में यूपी को नेशनल हॉकी चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण रोल निभाया था। यहां पर आमिर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दागे थे । इस प्रदर्शन के आधार पर उसका 33 सदस्यीय खिलाड़ियों वाले नेशनल कैंप के लिए चयन हो गया।लंबे समय से जूनियर इंडिया कैंप में शामिल आमिर का पहली बार भारतीय टीम में सेलेक्शन हुआ है। डिफेंडर के रूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले आमिर ने पिछले कुछ समय में खुद को ड्रैग फ्लिकर के रूप में भी तैयार किया,जिसका उन्हें इनाम भी मिला। छह साल पहले चंद्रभानु गुप्त खेल मैदान में गरीब वर्ग के बच्चों को निशुल्क हॉकी खिलाने वाली केडी सिंह बाबू हॉकी सोसाइटी से प्रशिक्षु रहे आमिर ने छोटे भाई शाहरुख अली के साथ कोच मो. राशिद अजीज के निर्देशन में खेलना शुरू किया।आमिर की 2 साल की तपस्या रंग लाई और उनका चयन पहले प्रदेश की सब जूनियर और फिर जूनियर हॉकी टीम में हुआ।मई में यूपी को जूनियर नेशनल हॉकी का चैंपियन बनाने में आमिर ने अपने डिफेंस से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और ड्रैग फ्लिक का कमाल दिखाते हुए तीन गोल भी ठोके।इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन 33 सदस्यीय खिलाड़ियों वाले नेशनल कैंप के लिए हुआ ।वहीं बेटे के इस चयन से पिता काफी उत्साहित हैं.उनके पिता ने कहा कि हर पिता का सपना होता है कि बेटे के नाम से लोग उसको जाने । आमिर के पिता तसव्वुर अली का कहना है कि आज का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया है। मेरा बड़ा बेटा पहली बार देश की जर्सी पहनेगा। जीवन में संघर्ष तो चलता रहेगा, लेकिन बेटों की सफलता चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रेरित करती है। दुआ है कि आमिर जूनियर के बाद सीनियर टीम के लिए खेले।
Lucknow:-उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों ने एक बार फिर से ईवीएम पर निशाना साधा है और अगले साल होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की घोषणा की है. अपने जन्मदिन के अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा अगले साल होने जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. यह सारा खेल ईवीएम की गड़बड़ी का है। जब-जब बैलेट से चुनाव हुआ बसपा का जनाधार बढ़। ईवीएम आने के बाद ही यह गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि बसपा के युवा तैयार हो जाए एक न एक दिन सिस्टम भी फेल होगा। जिन जिन देशों में बैलेट पेपर से पहले चुनाव होता था दोबारा उसी से शुरू कर दिया गया है ।पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मायावती ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बोली कि जातिवादी और सवर्ण ताकतें साम दाम दंड और भेद से बसपा को दूर करने में जुटी हैं । ग्लोबल समिट के नाम पर यह जो निवेश आ रहा है यह केवल भाजपा की खराब नीतियों पर पर्दा डालने की नाटक बाजी है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में लोगों को उजाड़ा जा रहा है कानून व्यवस्था की आड़ में घिनौना खेल खेला जा रहा है।मायावती ने कहा कि अब ओबीसी आरक्षण पर भी भाजपा कांग्रेस सपा की राह पर चल निकली है । यही कारण रहा कि निकाय चुनाव प्रभावित हुआ ।इस मौके पर मायावती ने मेरे संघर्ष में जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग 18 का भी विमोचन किया ।
लखनऊ- जब कुमार विश्वास बोले, सरकार आपकी है तो सवाल भी आप से ही होंगे और सामने मौजूद थे यूपी के सीएम योगी और उनके डिप्टी सीएम..कुमार के इस तंज पर जोरदार ठहाके लगे...और यह मौका था अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन का.लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कवि सम्नेलन में कुमार विश्वास ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने मौजूदा राजनीति और मीडिया पर जमकर व्यंग्य के तीर चलाए। इस कवि सम्मेलन में कवि कुमार विश्वास ने अपने चिर-परिचित चुटीले अंदाज में काव्य पाठ के साथ खूब तंज भी कसे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उन्होंने पढ़ा- वाणी में भरकर जनता के संकल्पों का जोर, चौराहों पर अभय पुकारो चोर चोर चोर।उनके इस लाईन पर दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कवयित्री कविता तिवारी, हेमंत पांडेय, दिनेश बावरा और सुदीप भोला ने भी श्रोताओं को खूब आनंदित किया।अपनी कविता के दौरान कुमार विश्वास हास्य गोलों की बरसात करते रहे। कभी कोरोना के बहाने कानपुर वालों को लपेटे में लिया तो कभी सवाल पूछने पर कांग्रेस पर इल्जाम की बात कहकर भाजपा पर निशाना साधा। बोले, सरकार तुम्हारी है तो सवाल भी तुम से होंगे। विश्वास ने कहा कि जब कोरोना कानपुर आया तो उसे पता नहीं चला कि वह किधर जा रहा है क्योंकि गले में तो लाल द्रव्य गुटखा मिला। कवि सम्मेलन की शुरुआत कविता तिवारी ने मां सरस्वती की वंदना से की। उन्होंने पढ़ा- सारी धरा तुम्हारे ही गीत गा रही है, ऐसा लगा तू मधुरिम वीणा बजा रही है।
Lucknow:-बड़ी खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से है...यहां उपभोक्ता फोरम के रिटायर्ड जज के ड्राईवर के बेटे और उसके दोस्तों समेत चार की मौत हो गई है..हादसे के बाद एक साथ कई परिवारों में मातम छा गया है.मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई..कार में सवार कुल 5 में से चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर है,जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.यह हादसा लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में हुई है.परिजनों ने बताया कि उपभोक्ता फोरम के रिटायर जज के ड्राइवर ने सरकारी नंबर की कार को नीलामी में खरीदा था..इसी कार को लेकर जज के ड्राइवर का बेटा अपने दोस्तो के साथ मड़ियांव से नगरपुर गए थे और वापसी के दौरान अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जिसके बाद ये बड़ा हादसा हो गया.
Lucknow:-खबर यूपी के लखनऊ से है..जहां मां को गाली देने से मना करने पर बड़े भाई ने अपनी पत्नी के सहयोग से छोटे भाई की हत्या कर दी..और मामला के प्रकाश मे आने के बाद आरोपी पति-पत्नी घर से फरार हो गए .हत्या की यह वारदात नगराम थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव की है.मिली जानकारी के अनुसार किसी बात पर मां के डांटने पर बेटे मनोज नाराज होकर गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध उसके छोटे भाई दिनेश ने किया.इसके बाद मनोज ने अपनी पत्नी निशा के साथ मिलकर अपने छोटे भाई दिनेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बागद इलाके में सननसी फैल गई..मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई जिसके बाद आरोपी पति-पत्नी फरार हो गया.वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.मृतक के सबसे बड़े भाई धूरु प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है.
लखनऊ - बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है..यहां खेत में पटवन करने गए किसान को बदमाशों ने गोली मार दी है...आनन फानन में जख्मी किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने की यह वारदात दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित कटोली गांव की है..यहां खेत में पटवन करने गए राजाराम नामक अधेड़ को बदमाशों ने गोली मार दी..गोली चलने की आवाज के बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे और फिर जख्मी राजाराम को अस्पताल पहुंचाया गया.स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरानी रंजिश में गोली मारने की घटना हुई है.वहीं सूचना के बाद दुबग्गा थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है.लखनऊ से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
लखनऊ- बड़ी खबर यूपी से हैं जहां योगी सरकार ने एक साथ 16 आईपीएस का तबादला कर दिया है.बनारस,आगरा, नोएडा,गाजियाबाद प्रयागराज में नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती की गई है.वहीं कई जिले के SSP को भी बदल दिया गया है.इस फेरबदल में कई अधिकारियों को साइड लाइन किया गया है तो कई अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है.सरकारी आदेश के मुताबिक अशोक मुथा जैन को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है,जबकि आलोक सिंह और ए सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर का पुलिस पुलिस कमिश्नर,अजय मिश्रा को गाजियाबाद,प्रीतीन्द्र सिंह को आगरा और रमिश शर्मा को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.सरकार द्वारा जारी सूची इस प्रकार है...लखनऊ से असरार की रिपोर्ट
लखनऊ-बड़ी दुखद खबर सियासी जगत से है...केन्द्रीय राज्य मंत्री सह सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने आत्महत्या कर ली है..उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला है.इस सूचना के बाद परिवार समेत आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई.वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर छानबीन में जुट गई है.मिली जानकारी के बीजेपी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। घर के अंदर फंदे पर नंद किशोर का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। वे दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे।मौके पर पहुंचे दुबग्गा इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका मिला था जिसके बाद उनके भाई ने आनन-फानन में फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं।बताते चले कि 47 बर्षीय नंद किशोर नंद किशोर ने दो शादियां की थी .एक पत्नी मुस्लिम और दूसरी हिन्दू है। दोनों पत्नियों से बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल तथा दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श, बेटी अंशिका और शिखा हैं..मृतक के बेटे विशाल ने बताया कि पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे,पर उनलोगों को ये कहीं से भी आशँका नहीं थे कि वे इस तरह का आत्मघाती कदम उठायेंगे.इस मौत के बाद परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है.
लख़नऊ : बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी लख़नऊ से जहां CM योगी के राज में अपराधियों ने सीधे पुलिस को खुली चुनौती दी है। अपराधियों का मनोबल इन दिनों इतना बढ़ गया है कि उन्होंने न्यायाधीश के घर में घुस कर उनपर पिस्टल तान दिया। इतना ही नहीं पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी तक दे दी। साथ ही कहा कि तुम जैसे जज बहुत देखें हैं.....मामला लख़नऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने न्यायाधीश समेत उनके पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं दबंगों ने जज के आवास की 10 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल को भी गिरा दिया। न्यायाधीश की पत्नी और लड़के को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि बहुत देखें हैं तुम जैसे जज। दबंग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने जज के आवास में जमकर लूटपाट करते हुए लाइसेंसी पिस्टल, राइफल और परिसर में पड़े सरिया, गिट्टी, सीमेंट भी उठा ले गए।वहीँ अब न्यायाधीश ने 4 नामजद व 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।असहर असरार की रिपोर्ट