सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल, घायलों का जरमुंडी सीएचसी में इलाज जारी
दुमका: बड़ी खबर दुमका से जहां जरमुंडी थाना के जमुआ गांव के पास अनियंत्रित कार ने बच्ची को धक्का देने के बाद बाइक से टकरा गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने कार सवार एक व्यक्ति की पिटाई कर दी. दुर्घटना में बच्ची, बाइकसवार 2 लोग एवं कार पर सवार युवक घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी जरमुंडी भेजा.दरअसल देवघर से बासुकीनाथ आ रही कार ने पहले लकड़ी लेकर जा रही बच्ची संगीता को मारी टक्कर जिससे बच्ची घायल हो गई. वहीं उसके बाद कार सवार अनियंत्रित होकर बाइक में मारी ध्क्का. हादसे में बाइक सवार कुणाल कुमार और चंद्रशेखर कुंवर घायल हो गये. कार अनियंत्रित होकर रोड के नीचे आ गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने कार सवार दिनेश कुमार यादव की पिटाई कर दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी चारों घायलों को सीएचसी जरमुंडी लाया जहां सभी का इलाज जारी है.
