दुमका : बड़ी खबर दुमका से जहां तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा-सरैयाहाट कुमारसार के पास रुई लदी पिकअप वेन में अचानक आग लग गई. आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची. कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पिकअप वैन जलकर राख हो गया. फिलहाल आग पर काबू पाया गया.