खगड़िया: बिहार के खगड़िया में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां मामा ने अपने ही नवजात भांजा का अपहरण कर एक महिला के हाथ1लाख80हजार रुपये में उसे बेच दिया. हालांकि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल मासूम को सकुशल बरामद कर लिया बल्कि अपहरण में शामिल मासूम के मामा समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जिले के गंगौर सहायक थाना इलाके के लाभगांव की है.

बताया जाता है कि मासूम का मामा रामाशीष पासवान कल अपने बहन के घर आया था और नवजात भांजा को कपड़ा देने के बहाने उसके घर से उसे बाजार ले गया. इसके बाद वह बेगूसराय जाकर एक महिला के हाथ नवजात को बेच दिया. सदरSDPO -2संतोष कुमार के मुताबिक आरोपी मामा ने1लाख80हजार रुपये में अपने भांजा को भेज दिया था. गिरफ्तार रामाशीष पासवान ने पुलिस के पूछताछ में इसका खुलासा किया है.

SDPOने बताया कि मामले मेंSITका गठन हुआ था. पुलिस की कार्रवाई में न केवल बच्चा सकुशल बरामद हुआ बल्कि नवजात को खरीदने वाली महिला कुमारी शबनम के साथ आरोपी मामा भी गिरफ्तार हुआ है. नवजात अपहरण मामले में कुल तीन की गिरफ्तारी हुई है.

खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट-