लोकसभा चुनाव पर बोले शशि थरूर, बताया क्या है प्लान B
DESK : आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में बीजेपी को बहुमत के आकड़े छूने से रोकने के लिए जहां व‍िपक्षी दल इंडिया गठबंधन के तौर पर सियासी गणित बिठाने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंड‍िया गठबंधन की एकजुटता को लेकर एक और बयान दिया है जिसने सियासी गलियारे में खलबली तेज कर दी है। जीत को लेकर आश्‍वस्‍त हैं थरूर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने कहा कि अगर बीजेपी के ख‍िलाफ कई सीटों पर व‍िपक्ष मजबूती के साथ एकजुट होता है तो लोकसभा चनाव के नतीजे ब‍िल्‍कुल अलग आएंगे। बीजेपी को बहुमत के आंकड़े से काफी नीचे लाया जा सकता है। बीजेपी के ख‍िलाफ अगर व‍िपक्षी गठबंधन मजबूती से लड़ता है तो 2019 का लक्ष्‍य सत्तारूढ़ दल को हास‍िल नहीं हो पाएगा. इसको लेकर वह पूरी तरह से आश्‍वस्‍त हैं। आंकड़ों के व‍िश्‍लेषण से समझाया प्लान इसी बीच शशि थरूर ने 2019 के चुनावी आंकड़ों का व‍िश्‍लेषण करते हुए यह भी बताया क‍ि इसमें कांग्रेस को हरियाणा में 0, राजस्थान में 0, मध्य प्रदेश में 1, बिहार में 1 और कर्नाटक में सिर्फ 1 सीट ही हास‍िल हुई थी। इस तरह के दूसरे और भी राज्‍य हैं जहां पर कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया।,लेक‍िन व‍िपक्ष के साथ म‍िलकर इन राज्‍यों में बेहतर क‍िये जाने की पूरी संभावना है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार हम न‍िश्‍च‍ित तौर पर अच्‍छा और बेहतर चुनावी प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्हें पूरा व‍िश्‍वास है क‍ि 2019 की तुलना में 2024 आम चुनाव में कांग्रेस अच्‍छा प्रदर्शन करेगी। उन्‍होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ह‍िमाचल प्रदेश और मध्‍य प्रदेश में अच्‍छा प्रदर्शन कर सकती है। उम्‍मीद से ज्‍यादा सीट हम वहां न‍िकाल सकते हैं। इसके अलावा कर्नाटक सरकार हमारी काफी पॉपुलर है, वहां पर हम अच्‍छा प्रदर्शन कर सीटें जीत सकते हैं। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने जमीनी स्‍तर पर काम क‍िया है ज‍िसका फायदा पार्टी को जरूर म‍िलेगा। तेलंगाना में कांग्रेस का लोगों को पूरा समर्थन है।
ASHISH KUMAR·