पटना। ओवल के मैदान पर चल रहे भारत इग्लैंड के बीच तीन मैचों वन डे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के बॉलर्स ने पिच पर ऐसा कहर बरपाया कि पूरी इंग्लिश टीम 110 रनों पर ढेर हो गयी। बॉलर्स का कहर ऐसा था कि कोई भी इंग्लिश बैट्समैन क्रीज पर टिक नहीं सका। जसप्रीत बुमराह और शमी ने शुरुआती विकेट झटक कर इंग्लैड की कमर तोड दी। इंग्लैंड की पूरी टीम महज 25.2 ओवर ही खेल सकी। भारत को मैच जीतने के लिए 111 रनों का लक्ष्य मिला है। एक समय इंग्लैंड की आधी टीम महज 26 रन पर पवेलियन वापस हो चुकी थी। 9 वें विकेट के लिए ओवरटन और ब्राइडन ने 35 रनों का साझेदारी स्कोर को 100 रनों के पास पहुंचाकर अपनी टीम की लाज बचायी।
इंग्लैड की पारी का आलम यह रहा कि जेसन रॉय, जो रुट, बेन स्टोक्स और लिविंस्टोन जैसे बैट्समैन शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। ओवल की पिच तेज होती है, इसी का पूरा फायदा भारतीय गेंदबाजों ने उठाया। भारतीय बॉलर्स में जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 6 विकेट झटके। मुहम्मद शमी ने 3 विकेट तो प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।
देखिए इंग्लैंड की पारी में विकेटों का पतन
6-1 (Jason Roy, 1.4),6-2 (Joe Root, 1.6),7-3 (Ben Stokes, 2.4),17-4 (Jonny Bairstow, 5.3),26-5 (Liam Livingstone, 7.5),53-6 (Moeen Ali, 13.5),59-7 (Jos Buttler, 14.3),68-8 (Craig Overton, 16.3),103-9 (Brydon Carse, 23.2),110-10 (David Willey, 25.2)
