PATNA- अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद सुशील मोदी को भी कोरोना हो गया है। जांच के बाद उनका रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। इस कारण अब वे पीएम मोदी वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। इससे पहले डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, संजय झा को भी कोरोना हो गया था। पीएम मोदी को बिहार विधान सभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल होना है।

देवघर शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी, लगाया हरहर महादेव का नारा

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी, रावणेश्वर महादेव का किया दर्शन : रोड शो के बाद पीएम मोदी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत रावणेश्वर महादेव का पहले दर्शन किया फिर पूजा अर्चना की। पूजा करने के समय में पीएम मोदी मंदिर में अकेले थे। वेद पाठ के बीच पहले पीएम मोदी को संकल्प कराया गया फिर चादर और माला पहनाकर स्वगत किया गया।

PM मोदी बोल— देवघर एयरपोर्ट और एम्स के लिए हमने देखा था सपना, आज हुआ साकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवघर एयरपोर्ट और एम्स का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना लंबे समय से हमने देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।