PATNA-अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर चुके हैं। आज उन्हें बिहार विधान सभाा शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होना है। इससे पहले उन्होंने देवघर में एयरपोर्ट और एम्स का शुभारंभ किया। देवघर वालों से पीएम

मोदी ने मैथिली भाषा में पूछा— की हाल चाल छै

बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी देवघर कॉलेज परिसर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे हैं। आदिवासी भाषा में उन्होंने पहले अपना भाषण शुरू किया और मैथिली में लोगों से पूछा की हाल चाल छै। पीएम मोदी ने कहा कि कल रात देवघर में जो दिवाली मनाया गया वह पूरी दुनिया ने देखा।

बाबाधाम में अब सावन का मेला पहले से भव्य तरीके से मनेगा। मुझे आज बाबा रावणेश्वर की पूजा करने का मौका मिला। बाबा धाम में जिस तरह से सुविधाओं को बहाल किया गया है उससे कांवड़ियों को अब परेशानी नहीं होगी। सबसे पहले मुझे देवघर एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह में यहां आने का अवसर मिला।